Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर पंजाब में प्रदर्शन: अमृतसर-चंडीगढ़ में निकाला गया विशाल रोष मार्च

Date:

 

अमृतसर-  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के खिलाफ आज पंजाब के चंडीगढ़ और अमृतसर में रोष मार्च निकाला गया। चंडीगढ़ में यह मार्च सेक्टर 17 प्लाजा से शुरू हुआ और अमृतसर में यह मार्च श्री दुर्गियाना मंदिर से शुरू होकर जलियांवाला बाग तक चला। इस प्रदर्शन में चंडीगढ़ के हिंदू संगठनों, अमृतसर की दुर्गियाना कमेटी ने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की।

अमृतसर में सेक्टर 17 में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वामी श्यामानंद जी ने कहा कि अगर पूरी दुनिया में विश्वासघात का कोई उदाहरण देखना है तो वह बांग्लादेश है। जिस बांग्लादेश के लिए हजारों भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी, बलिदान दिए, भारत के लोगों ने 1971 में हर घर से ₹1 एकत्र करके तन, मन और धन से मदद की, बांग्लादेश को थाली में परोस कर दिया, वह बांग्लादेश आज बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है।

हिंदू इस्कॉन के मंदिरों को तोड़ा और जलाया जा रहा है, हिंदुओं और गायों की हत्या की जा रही है। अब भारत की दया पर जी रहे बांग्लादेश से कोई याचना नहीं होनी चाहिए, केवल युद्ध होना चाहिए, उसे उसकी जगह दिखाने का समय आ गया है।

बांग्लादेश में अब तक सांप्रदायिक हिंसा में 100 से अधिक हिंदुओं की मौत हो चुकी है। उनकी आत्मा की शांति के लिए आज नारी जागृति मंच और पिंक ब्रिगेड द्वारा श्री हनुमान धाम, सेक्टर 40-बी में 108 गायत्री मंत्रों के जाप के साथ महायज्ञ करवाया गया और साथ ही हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और हिंदू मंदिरों को तोड़े जाने के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related