Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

लुधियाना में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Date:

 

लुधियाना- पंजाब के लुधियाना में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या का ली। उसका शव सोमवार (9 दिसंबर) रात ससुराल में फंदे पर लटता मिला। दुल्हन अपने मायके से फेरे की रस्म पूरी कर ससुराल लौटी थी।

महिला के आत्महत्या की सूचना मिलते ही टिब्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान आरती (18) के रूप में हुई है। पुलिस मायके और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही है। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक टिब्बा रोड स्थित शिव शंकर कॉलोनी में 2 दिन पहले ही तारीश नामक युवक से आरती की शादी हुई थी। तारीश बर्तन की दुकान चलाता है। रविवार को आरती अपने धर्मपुरा स्थित मायके में फेरा डालने के लिए गई थी। सोमवार को वह ससुराल लौट आई थी। वह घर में मौजूद लोगों को कपड़े बदलने की कहकर कमरे में चली गई। काफी देर तक वह वापस नहीं आई।

जब परिवार के लोग उसे देखने के लिए गए तो कमरा अंदर से बंद था। परिवार के लोगों ने रोशनदान से देखा तो आरती ने फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद ईंटों से दरवाजा तोड़ा गया। परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। आस पड़ोस के लोग भी इकट्‌ठे हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। टिब्बा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...