Sunday, November 29, 2026
Sunday, November 29, 2026

चंडीगढ़ में क्रिकेट कोच की पत्नी का पर्स चोरी:CCTV में दो महिलाएं कैद,

Date:

चंडीगढ़ सेक्टर-19 मार्केट में खरीदारी के दौरान पत्नी के पर्स से करीब 5 तोले के सोने के गहने और 4 हजार रुपए नकद चोरी होने के मामले में एक क्रिकेट कोच पिछले 3 महीनों से पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने और सीसीटीवी फुटेज सौंपने के बावजूद सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अब तक मामले में शिकायत तक दर्ज नहीं की है।

मनीमाजरा निवासी क्रिकेट कोच किशोर सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर 2025 को वह अपनी पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ सेक्टर-19 मार्केट खरीदारी के लिए गए थे। उनकी पत्नी के हैंडबैग में एक छोटा पाउच था, जिसमें चार सोने की अंगूठियां और एक सोने का मंगलसूत्र रखा था। गहनों का कुल वजन करीब 5 तोला बताया गया है। किशोर सिंह के अनुसार, भीड़ का फायदा उठाकर दो अज्ञात महिलाओं ने पर्स से ज्वेलरी पाउच चोरी कर लिया। चोरी का पता उन्हें अगले दिन चला।

सीसीटीवी में कैद हुईं संदिग्ध महिलाएं पीड़ित ने खुद मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं पहले एक अन्य महिला का पर्स काटती नजर आईं और बाद में वही महिलाएं किशोर सिंह की पत्नी का पीछा करते हुए उसके बैग को निशाना बनाती दिखाई दीं। पीड़ित का दावा है कि ये महिलाएं उसी दिन बाजार में एक और चोरी की वारदात में भी शामिल थीं, जिसकी शिकायत किसी अन्य व्यक्ति ने सेक्टर-19 थाने में दी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार; 8 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शनिवार को दर्दनाक सड़क...