Tuesday, November 3, 2026
Tuesday, November 3, 2026

कांग्रेस सांसद औजला ने PM मोदी को लिखा पत्र:पंजाब दौरा करने, उच्चस्तरीय कमेटी भेजने को कहा

Date:

अमृतसर—पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात को लेकर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अमृतसर लोकसभा से सांसद औजला ने पत्र में प्रदेश की गंभीर स्थिति का जिक्र करते हुए तुरंत राहत पैकेज, केंद्र की उच्च स्तरीय टीम और प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत दौरे की मांग की है।

औजला ने लिखा कि पंजाब, खासकर अमृतसर बॉर्डर क्षेत्र, इस समय अभूतपूर्व तबाही का सामना कर रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों से आया तेज पानी निचले क्षेत्रों को डुबो चुका है। हजारों परिवार बेघर हो गए हैं, किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं।

सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा- मैं नियंत्रित गुस्से और गहरी निराशा के साथ कहना चाहता हूं कि मेरी पहले की गई अपीलों को नजरअंदाज किया गया। पंजाब संकट में है और अब और चुप्पी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

औजला ने पत्र में प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे स्वयं पंजाब का दौरा करें और केंद्र से एक उच्च स्तरीय टीम भेजी जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि सिर्फ एनडीआरएफ की टीमें भेजने से समस्या का हल नहीं होगा। इसके लिए विशेष राहत पैकेज की तत्काल जरूरत है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके और पंजाब दोबारा खड़ा हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल-प्रियंका के बीच मतभेद का दावा, भाजपा बोली- कांग्रेस में बन चुके हैं दो गुट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधते...

1984 सिख नरसंहार को भारतीय लोकतंत्र पर कलंक बताया, SGPC अध्यक्ष धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर...