Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM मान:बोले-मैं केंद्र से अपना हक मांग रहा हूं, भीख नहीं

Date:

पंजाब—पंजाब सीएम भगवंत मान आज फिरोजपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। लोगों की फसलों और घरों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों का दर्द सुनकर सीएम खुद भावुक हो गए।

उन्होंने लोगों काे भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि हमने केंद्र से अपने 60 हजार करोड़ रुपए मांगे। उन्होंने साफ किया है कि हम केंद्र से भीख नहीं, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं।
पंजाब हमेशा देश के साथ खड़ा है

सीएम ने कहा कि पंजाब देश के फूड बॉल कहा जाता है। कोई भी स्थिति आई है, पंजाब हमेशा देश के साथ खड़ा है। आजादी की लड़ाई हो या फिर हरित क्रांति या फिर कोई अन्य लड़ाई। लेकिन आज पंजाब संकट की घड़ी से गुजर रहा है। जैसे पंजाब हमेशा देश के लिए खड़ा रहा है और आज पंजाब संकट में है तो उम्मीद है कि देश भी पंजाब के साथ खड़ा होगा।

सेना ने 20 हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराएं

सीएम ने कहा कि मैं पंजाब का हक मांग रहा हूं, भीख नहीं। पीएम साहब और गृहमंत्री का फोन आया था। उन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया है। इस समय भी लोग घरों की छतों और पुलों पर बैठे हैं, लेकिन घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मुसीबत की इस घड़ी में सेना ने 20 हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराए हैं, इसके लिए मैं भारतीय सेना का धन्यवाद करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...