Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड:फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान

Date:

पंजाब और चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह और रात के समय पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है। वहीं, दोपहर के तापमान तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत तापमान में 0.5 और चंडीगढ़ के पारे में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कल पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जो 38.1 डिग्री रहा। वहीं, चंडीगढ़ में अभी भी सबसे अधिक तापमान 33.1 डिग्री बना हुआ है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।

इसी तरह बठिंडा एयरपोर्ट का तापमान 36.3 डिग्री, पटियाला का तापमान 34.3, लुधियाना का पारा 34.4 डिग्री और अमृतसर का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री अधिक 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। पंजाब में वातावरण शुष्क रहने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related