Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

लुधियाना में अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या,मां की बीमारी से परेशान था युवक

Date:

लुधियाना में एक युवक ने अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी मां की बीमारी से परेशान था। करीब 1 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। मृतक युवक का 7 साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। इन्हीं मानसिक परेशानियों के चलते उसने मौत को गले लगा लिया।

मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय हरिंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सराभा नगर स्थित दीपक अस्पताल में शनिवार को युवक ने अपनी मां की बीमारी से परेशान होकर अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की घटना सामने आते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन ने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। आज रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंपा जाएगा। थाना डिवीजन 5 के जांच अधिकारी ASI गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक युवक जमालपुर के इलाके का रहने वाला है। करीब 1 साल पहले उसके पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वही मृतक का उसकी पत्नी से करीब 7 साल पहले तलाक हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related