कुरुक्षेत्र—हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज (सोमवार को) कुरुक्षेत्र में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लाडवा में पहुंचे। वे GST बचत उत्सव पदयात्रा कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। उन्होंने खुद दुकानों पर जाकर GST में सुधार के बाद दुकानदारों से बातचीत की। सीएम ने लाडवा में रह रहे प्रवासियों काे भी हौसला बढ़ाया। साथ ही धान की सरकारी खरीद की शुरुआत करवाई।
यहां पहुंचने पर व्यापारियों ने भी हाथों में कम जीएसटी का फायदा उठाओ, स्वदेशी उत्पाद घर लाओ की तख्तियां दिखाकर सरकार का समर्थन किया। सीएम GST की नए रेट्स, सुविधा और हाल के सुधारों से मिली राहत पर व्यापारियों जागरूक और स्कीम भी बता रहे हैं, ताकि उनका कारोबार और आसान हो।


