Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से हमला, बमबारी में 30 लोगों की दर्दनाक मौत

Date:

 

नेशनल : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य में देर रात हुए एक हवाई हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह कोई बाहरी हमला नहीं था, बल्कि इस बार हमला खुद पाकिस्तान की वायुसेना ने अपनी ही ज़मीन पर किया है। आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन में आम नागरिकों की जान चली गई – जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

क्या है मामला?
यह दिल दहला देने वाली घटना खैबर पख्तूनख्वा के तिराह घाटी क्षेत्र में स्थित मत्रे दारा गांव में घटी। रात करीब 2 बजे, पाकिस्तान एयरफोर्स के JF-17 लड़ाकू विमानों ने यहां LS-6 गाइडेड बम गिराए। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 8 बम गिराए गए, जिससे गांव में भारी तबाही मच गई।

मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी
इस हमले में करीब 30 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। चश्मदीदों का कहना है कि हमले के समय ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे, जिसके कारण उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला। मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे यह हमला और भी दर्दनाक बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related