Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

प्रीति जिंटा ने हिमाचल आपदा प्रभावितों को दी राहत राशि

Date:

शिमला–हिमाचल की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावितों की मदद को 30 लाख रुपए का अंशदान दिया है। प्रीति जिंटा ने किंग्स-XI पंजाब की ओर से यह आर्थिक मदद की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यह राशि हिमाचल बेस्ड आलमाइटी ब्लेसिंग संस्था को ट्रांसफर की है। संस्था के संस्थापक सरबजीत बॉबी ने इस मदद के लिए प्रीति जिंटा का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि इस राशि से कुल्लू और मंडी के आपदा प्रभावितों की मदद की जाएगी।

बॉबी ने बताया- 10 दिन से पैसे ट्रांसफर का प्रोसेस चल रहा था। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बीते शनिवार को यह राशि आलमाइटी ब्लेसिंग संस्था के खाते में आ गई है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था इस राशि से कुल्लू में आपदा प्रभावितों को 50 लाख रुपए देगी। 25-25 हजार रुपए की राशि प्रति परिवार दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related