Friday, August 14, 2026
Friday, August 14, 2026

सीएम मान होशियारपुर में फहराएंगे तिरंगा:पटियाला में राज्यपाल कटारिया; सरकार ने जारी किया गणतंत्र दिवस का शेड्यूल

Date:

चंडीगढ़–पंजाब में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पटियाला में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर में तिरंगा फहराएंगे करेंगे।

सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही राज्य के सभी मंत्रियों की ड्यूटियां भी विभिन्न जिलों में लगाई गई हैं, ताकि समारोह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य भर में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन किए जाएंगे। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related