Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

तिरुपति के गोविंदराजस्वामी मंदिर पर नशे में चढ़ा व्यक्ति:शराब

Date:

गार्ड्स को चकमा देकर ऊपर पहुंचा थाआंध्र प्रदेश के तिरुपति में रात में गोविंदराजस्वामी मंदिर के ऊपर पर एक व्यक्ति चढ़ गया और हंगामा किया। व्यक्ति ने कहा कि उसे एक क्वार्टर शराब की बोतल चाहिए तभी वह नीचे उतरेगा।

व्यक्ति की पहचान तेलंगाना के निजामाबाद जिला निवासी कुट्टाडी तिरुपति (45) के रूप में हुई है। वो सिक्योरिटी गार्ड्स को चकमा देकर मंदिर में घुस गया था।

पुलिस ने बताया कि उसे शराब देने के बाद नीचे उतारा गया और तिरुपति ईस्ट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।पुलिस ने बताया कि व्यक्ति दर्शन खत्म होने के बाद नशे की हालत में मंदिर परिसर में घुस गया। मंदिर की दीवार पर चढ़ गया और गोपुरम के ऊपर रखा कलश चुराने की कोशिश भी की।

पुलिस, फायर ब्रिगेड और मंदिर के सुरक्षा कर्मचारियों को उस आदमी को नीचे उतारने में तीन घंटे लग गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related