Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जैन भगवती दीक्षा महोत्सव में भाग लिया

Date:

मुबारीकपुर —मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए महान गुरुओं, संतों, महापुरुषों, पीरों-फकीरों और शहीदों के दिखाए मार्ग पर चल रही है।

आज यहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की उपस्थिति में जैन भगवती दीक्षा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जननेता के रूप में यह उनका कर्तव्य है कि वे राज्य के हर नागरिक के हितों की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि पंजाब एक पवित्र भूमि है, जहां विभिन्न धर्म, भाषाएं और सामाजिक वर्गों के लोग शांति और सद्भाव से रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “फूलों के विभिन्न रंग हर किसी की आंखों को सुकून देते हैं, और लोग इन्हें देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसी प्रकार, हर समाज में प्रत्येक धर्म की सद्भावना और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, देश की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे महान गुरुओं, संतों और पीरों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये हमें और हमारी युवा पीढ़ी को हमारी धार्मिक और सामाजिक परंपराओं से अवगत कराते हैं, जो पूरी मानवता को एक सूत्र में पिरोकर रखती हैं। उन्होंने इन आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार राज्य में शांति, एकता, और सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जैन समुदाय के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हमेशा जैन समुदाय के संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस क्षेत्र में एक अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित करने के लिए समुदाय को पूरा सहयोग देने की घोषणा भी की। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह अस्पताल पूरे उत्तरी क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...