Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमैंट को सफल बनाने के लिए हरियाणा सरकार संकल्पबद्ध- मुख्यमंत्री

Date:

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश को मेडिकल हब बनाने व फिट इंडिया के विजन को साकार करने के लिए हरियाणा ने पहल की है और सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का बीड़ा उठाया है। अब तक प्रदेश में 9 नए मेडिकल कालेज खोले जा चुके हैं। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में केवल 6 ही मेडिकल कॉलेज थे। प्रदेश में अब मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इसी कड़ी में आज सिरसा के संत सरसाई नाथ जी राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है।मुख्यमंत्री ने घोषणा की, कि इस मेडिकल कॉलेज में कैंसर के उपचार के लिए अलग विंग भी शुरु की जाएगी। इसके लिए साथ लगती साढ़े पांच एकड़ भूमि मुहैया करवाई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री आज सिरसा में संत सरसाई नाथ जी राजकीय मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन समारोह में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कॉलेज प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण का संदेश भी दिया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महान संत सरसाई नाथ जी को नमन करते हुए सिरसा के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत सरसाई नाथ जी गुरु गोरखनाथ जी के शिष्य थे, जिन्होने 13वीं शताब्दी में सिरसा नगर की नींव रखी थी। संत सरसाई नाथ जी एक महान व्यक्ति थे, जिन्होंने तत्कालीन मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह को जीवनदान दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल के कुटैल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां (सोनीपत) के तीसरे चरण का विस्तार कार्य 419 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। जिला झज्जर के बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान खोला गया है। जिला रेवाड़ी के माजरा में एम्स स्थापित किया जा रहा है, जिसकी आधारशिला गत दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों के निशुल्क उपचार के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना शुरु की है। हरियाणा में इसका विस्तार करते हुए सरकार ने आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा योजना शुरू की है। अब तक प्रदेश में कुल 1 करोड़ 19 लाख चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना में प्रदेश में 11 लाख 65 हजार मरीजों के इलाज के लिए 1477 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि सिरसा में मेडिकल कॉलेज की जरूरत भी थी और सिरसा के लोगों की पुरानी मांग भी, जिसे आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूमि पूजन कर पूरा किया है। इस मेडिकल कॉलेज में 540 बेड की व्यवस्था होगी और युवाओं के लिए एमबीबीएस की 100 सीटें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के बनने से केवल सिरसा ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य राजस्थान व पंजाब के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार चिकित्सा क्षेत्र में तेजी काम कर रही है। प्रदेश सरकार के आने से पूर्व 2014 में एमबीबीएस की 700 सीटें थी, जोकि वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 2185 किया है और आने वाले समय मे 1300 सीटों की और बढोतरी होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...