Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

जालंधर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Date:

 

जालंधर—जालंधर में सोमवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एक अन्य डीपीएस स्कूल को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई, जिससे हड़कंप मच गया।

 

ईमेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें लिखा था, अपने बच्चों को बचाओ। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और साइबर सेल भी जांच में शामिल है। शुरुआती जांच में इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है, हालांकि पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरत रही है। अभिभावकों में लगातार मिल रही ऐसी धमकियों को लेकर चिंता का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related