Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:टॉयलेट में हाथ से लिखा नोट मिला, 5 दिन में दूसरी घटना

Date:

 

दिल्ली से पुणे आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2608 को गुरुवार शाम बम की धमकी मिली। पुणे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक या बरामद नहीं हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट का निर्धारित समय शाम 8:40 बजे था, लेकिन विमान 9:24 बजे पुणे एयरपोर्ट पर उतरा। 9:27 बजे फ्लाइट को पार्क किया गया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बम की धमकी की सूचना एप्रन कंट्रोल को दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट के टॉयलेट में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला, जिसमें फ्लाइट में बम होने बात लिखी थी। फ्लाइट को आइसोलेशन पार्किंग में शिफ्ट किया गया।

एप्रन कंट्रोल ने सभी संबंधित एजेंसियों को जानकारी दी। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने विमान की पूरी जांच की। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।

एक अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को फिर से सामान्य संचालन के लिए अनुमति दे दी गई। पूरी स्थिति को तय प्रक्रिया के तहत संभाला गया। इंडिगो ने भी प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...