पंजाब में मोहाली जिले के खरड़ से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक अनमोल गगन मान ने खुद की ईमानदारी का दावा एक बार फिर ठोका है। खरड़ में आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना वर्चुअल लॉन्चिंग दौरान एक समारोह में वर्करों के साथ शामिल हुई।
कार्यक्रम के दौरान MLA अनमोल ने भावुक होकर कहा- मैं परमात्मा को, बाबा नानक जी को हाजिर नाजर मानकर कह रही हूं कि मेरा कख्ख (कुछ न बचे) न रहे अगर मैंने गांव की ग्रांटों में से अठन्नी भी खाई हो।
विधायक अनमोल गगन मान ने कहा कि अगर कभी भ्रष्टाचार की मैंने अठन्नी भी किसी सरपंच, बीडीपीओ या डीसी से मांगी हो। हमारा एक ही मकसद है कि गांव में अच्छी सहुलियतें हो। गांव तरक्की करें। गांव में अच्छा सिस्टम है। लोगों ने हमें जिस सोच से विधायक बनाया था हम उसी सोच पर काम कर रहे है। कुछ समय पहले ही मैंने खरड़ की कमेटी बदली है। खरड़ में आम आदमी पार्टी के प्रधान लगाए है।


