Thursday, October 8, 2026
Thursday, October 8, 2026

पंजाब के इस इलाके में मिला बम! मौके पर मचा हड़कंप

Date:

 

सिधवां बेट : लुधियाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ग्रेनेड और हथियारों के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। फिलहाल, बम निरोधक दस्ते के जरिए बम को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ को मुखबिर की सूचना पर पता चला कि सिधवां बेट इलाके में कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पता चला कि उनके पास हथियार और विस्फोटक हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस पार्टी जंडी से आने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त कर रही थी, तभी दूसरी तरफ से आ रही स्कॉर्पियो कार में बैठे लोग पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए और गाड़ी पीछे की तरफ भगा ली।

इस बीच उनकी गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें 5 लोग सवार थे। गाड़ी की पिछली खिड़की से निकले एक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। यह गोली हमारी पुलिस पार्टी के एक जवान की पगड़ी पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया और एम्बुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: बरिंदर कुमार गोयल

अमृतसर के कोट सिद्धू गांव में छापेमारी के दौरान...

अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने पंजाब के लोगों की सेवा फिर से शुरू की

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में...

गैर-कानूनी हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल एक नाबालिग समेत आठ व्यक्ति गिरफ्तार; 15 पिस्तौल बरामद

गैर-कानूनी हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल एक नाबालिग समेत...