Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

फाजिल्का में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Date:

फाजिल्का—फाजिल्का में बीएसएफ ने भारत- पाक सरहदी इलाके में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है l जिसे पकड़कर फाजिल्का पुलिस के हवाले कर दिया गया है l बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी सरहदी इलाके में घूम रहा था। अब आगे की कार्रवाई सदर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है
जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम अंतर पुत्र आलम बताया जा रहा है l बीएसएफ द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी वह गांव पठियाला जिला जमालपुर बांग्लादेश का रहने वाला है l
बीएसएफ के मुताबिक, फाजिल्का के मुहारसोना इलाके में भारत-पाकिस्तान सरहद के नजदीक संदिग्ध हालात में आरोपी को पकड़ा गया है l जिसे अब पुलिस के हवाले किया गया है l सदर थाने के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि बीएसएफ द्वारा एक व्यक्ति को सरहदी इलाके से पकड़कर उनके हवाले किया गया है l मामले में जांच की जा रही है l जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे l उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवाल

 इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर ये लोग विदेशी...