Saturday, November 7, 2026
Saturday, November 7, 2026

हिमस्खलन की चपेट आया घर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल

Date:

 

 

पेशावरः पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक घर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उपायुक्त कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्वतीय चित्राल जिले के डोमेल क्षेत्र में हुई इस घटना में एक बच्चा भी घायल हो गया।

 

उन्होंने बताया, “डोमेल में एक आवासीय मकान पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच, खैबर जिले की तिराह घाटी में बचाव अभियान जारी है, जहां हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के कारण विस्थापित लोग फंसे हुए थे। खैबर के उपायुक्त बिलाल शाहिद ने बताया कि जिला प्रशासन की देखरेख में समय पर उपाय किए गए, जिससे सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकाला जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप

कांग्रेस भवन के अंदर दलित नेता पर हमला; राहुल...