Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

दुबई में लग्जरी रिहायशी टावर पर गिरा ईरानी ड्रोन ! लग गई भयानक आग, मची अफरा-तफरी 

Date:

 

 

International : मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में एक बड़ा सुरक्षा हादसा सामने आया है। Dubai के क्रीक हार्बर इलाके में स्थित एक रिहायशी टावर से एक संदिग्ध ईरानी ड्रोन टकरा गया, जिससे इमारत में आग लग गई और पूरे भवन को तत्काल खाली कराना पड़ा।   दुबई मीडिया कार्यालय के अनुसार यह घटना बुधवार को हुई, जब एक ईरानी ड्रोन अचानक क्रीक हार्बर क्षेत्र में स्थित टावर पर गिर पड़ा। बताया गया कि ड्रोन के टकराते ही इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कई मंजिल ऊपर आग की लपटें और कुछ संरचनात्मक नुकसान दिखाई दिया।

जिस इमारत को निशाना बना, वह Address Creek Harbour 2 बताई जा रही है। यह लग्जरी प्रोजेक्ट Emaar Properties द्वारा विकसित Address Grand Creek Harbour का हिस्सा है। अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत को खाली करवा दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

इस टावर का निर्माण जून 2017 में शुरू हुआ था और अप्रैल 2023 में इसे पूरा किया गया था। यह दुबई के सबसे आधुनिक वाटरफ्रंट रिहायशी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related