Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

हरियाणा में LPG सिलेंडर न मिलने पर रो पड़ी महिला:बोलीं-2 छोटे बच्चे, 1 सप्ताह से गुरुद्वारे में खा रहे खाना

Date:

 

हिसार—अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर हरियाणा में भी दिख रहा है। गुरुवार सुबह से ही गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगी रहीं। अब कालाबाजारी भी शुरु हो गई है। गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर ब्लैक में 1500 तक में मिल रहा है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 3 से 4 हजार रुपए हो गया है।

 

यमुनानगर में महिला प्रभजोत कौर गैस एजेंसी पहुंची तो उसे सिलेंडर के लिए मना कर दिया गया। इससे वह एजेंसी के सामने रोने लगी। बताया कि एक सप्ताह से उसके घर का सिलेंडर खत्म हुआ पड़ा है। उसके घर पर दो बच्चे हैं, परिवार को मजबूरन गुरुद्वारे में जाकर खाना खाना पड़ रहा है। पति दुबई में है जिसकी वजह से उसे काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related