Tuesday, May 19, 2026
Tuesday, May 19, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अभिनव अरोड़ा को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

Date:

 

सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल उनके परिवार ने यह दावा किया है। अभिनव अरोड़ा की मां ने बताया कि अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है।

बात करते हुए अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति अरोड़ा ने कहा कि भक्ति के सिवा अभिनव ने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिससे उन्हें इतना कष्ट झेलना पड़ा हो। उन्होंने बताया कि हम सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनव ने धमकाने जैसा कोई काम नहीं किया है।

उन्होंने बताया कि हमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक फोन आया, जिसमें अभिनव को जान से मारने की धमकी दी गई। कल रात भी एक कॉल फिर आई थी, जो हमने मिस कर दी। फिर उसी नंबर से हमें दुबारा फोन आया कि हम अभिनव को मार देंगे।

आप को बता दें कि अभिनव अरोड़ा की उम्र महज 10 साल है। वह एक आध्यात्मिक वक्ता भी हैं और यूट्यूब पर उसके कई वीडियोज हैं। बड़े-बड़े लोग अभिनव को खूब फॉलो करते हैं और उनके साथ तस्वीरें खिंचाते हैं। हालांकि हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें संत रामभद्राचार्य अभिनव अरोड़ा को मंच से नीचे उतरने के लिए कहते है। रामभद्राचार्य ने उस वीडियो में अभिनव अरोड़ा को ‘बेवकूफ बच्चा’ भी कहा था। इस वजह से अभिनव अरोड़ा भी ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता*

‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर...