Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध व्यवसायी विजय पासी का एक और पहल, गरीब छात्रों की मदद के लिए दी बड़ी राशी

Date:

 

पंजाब और यूटी चंडीगढ़ के गरीब मेधावी छात्रों को सहायता प्रदान करने की पहल करते हुए, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध व्यवसायी विजय पासी ने एक और पहल की है। दरअसल उन्होने  पंजाब राजभवन में यूटी चंडीगढ़ के राज्यपाल और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल को 1.11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल पंजाब और यूटी में ‘सोसायटी फॉर एम्पावरमेंट ऑफ डिसएडवांटेज टैलेंटेड यूथ’ के तहत किया जाएगा। यह चंडीगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं की वित्तीय सहायता के लिए किया जाएगा।

गौरतलब है कि ‘सोसायटी फॉर एम्पावरमेंट ऑफ डिसएडवांटेज्ड टैलेंटेड यूथ’ द्वारा पंजाब और यू.टी. चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 8वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को नकद छात्रवृत्ति और प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित करने के लिए एक विशेष पहल की गई है।

राज्यपाल ने बताया कि इससे पहले इसी साल जुलाई और फरवरी में सोसायटी ने करीब 600 विद्यार्थियों को 40 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। इस योजना के तहत इन छात्रों को पंजाब राजभवन का भ्रमण कराया जाता है। इनमें से कई छात्र विशेष रूप से पंजाब के दूरदराज के इलाकों से हैं। जिन्हें कभी चंडीगढ़ आने का मौका नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related