अमृतसर46 मिनट पअमृतसर में घरेलू विवाद में ऑटो यूनियन के लीडर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताया जा रहा है कि करीब 6 माह से घर में पत्नी से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात पत्नी मायके चली गई। रात करीब 3:30 बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर लोग उनके कमरे में पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी
वीडियो के आधार पर जांच शुरू
मृतक शहर के चबाल रोड निवासी अश्विनी कुमार उर्फ आशु नाहर नगर निगम में चालक पद पर तैनात था और नगर निगम ऑटो वर्कशॉप यूनियन का प्रधान थे। वे दो बेटियों (10 और 7 वर्ष) के पिता थे। घटना से पूरा परिवार सदमें हैं। पुलिस अब आशु द्वारा बनाए गए वीडियो और परिवार के बयानों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है ताकि आत्महत्या के लिए उकसाने वाले कारणों की पुष्टि की जा सके।


