Thursday, October 15, 2026
Thursday, October 15, 2026

चंडीगढ़ डेंटिस्ट अपहरण में 9 पुलिसकर्मियों पर चलेगा केस

Date:

 

चंडीगढ़–चंडीगढ़ के नामी डेंटिस्ट डॉ. मोहित धवन के अपहरण मामले में जांच कर रही सीबीआई ने इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि पुलिसकर्मियों ने पहले डॉ. धवन का अपहरण किया और जब जांच का दायरा बढ़ा तो फंसने के डर से अपने-अपने मोबाइल फोन गुम कर दिए, ताकि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य न मिल सकें।

 

सीबीआई ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस ने अपराध छिपाने के इरादे से जानबूझकर अपने मोबाइल नष्ट या गुम किए। किसी ने फोन सैर करते समय गिरने की बात कही तो किसी ने साइकलिंग के दौरान मोबाइल खोने का दावा किया। जांच एजेंसी के हाथ केवल कॉन्स्टेबल रिंकू राम का मोबाइल लगा, जिससे एक व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी मिली, इसमें कथित रूप से अपहरण की साजिश रची जा रही थी।

 

टावर लोकेशन और कॉल डिटेल से खुली साजिश

 

सीबीआई जांच में सामने आया कि 7 जनवरी 2022 को सुबह 10:24 से 10:27 बजे तक डॉ. धवन की मोबाइल टावर लोकेशन जिला अदालत की थी। यानी वह हाईकोर्ट के आदेश पर अदालत पहुंचे थे। उसी दौरान पुलिसकर्मियों के बीच लगातार फोन कॉल्स हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...