Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

खाई में गिरा नगरकोट से तीर्थयात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों का कैंटर, 18 हुए घायल

Date:

 

उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब हिमाचल प्रदेश के नगरकोट धाम की यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरा तेज रफ्तार कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस में करीब 18 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसा उत्तर प्रदेश के हापुड में थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 पर गांव धनोरा कट के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कैंटर गहरी खाई में पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुंरत पहुंचा, जिन्होने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही पांच तीर्थयात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लुखरा गांव निवासी गांगे अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ हिमाचल प्रदेश के नगरकोट धाम के दर्शन करके वापिस आ रहे थे। इस दौरान गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही उनका कैंटर धनौरा कट के पास पहुंचा तो कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और हाईवे के किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस जीप और एंबुलेंस से गढ़ रोड पे स्थित सीएचसी पहुंचाया।

इस के साथ ही घायलों की हालत के बारे में सीएचसी सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पांच लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है और बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related