Monday, July 6, 2026
Monday, July 6, 2026

पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई, छोटे भाई को पानी के लिए निराश नहीं करेगा पंजाब- सीएम सैनी

Date:

 

जालंधर पश्चिम चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंजाब दौरे पर आज अमृतसर पहुंचे जहां उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेका। नायब सिंह सैनी आज शाम जालंधर वेस्ट चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पंजाब को हरियाणा का बड़ा भाई बताते हुए दोने के बीच जल मुद्दे को लेकर चरचा करी। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा पंजाब से बना है। हम पंजाब के छोटे भाई हैं। हम अपील करते हैं कि छोटे भाई को पानी पिलाना बड़े भाई का कर्तव्य है। हरियाणा की बहुत सी जमीन पानी का इंतजार कर रही है। बड़ा भाई होने के नाते पंजाब छोटे भाई को निराश नहीं करेगा। इसके साथ ही सीएम सैनी ने उम्मीद जताई कि बड़ा भाई (पंजाब) छोटे भाई (हरियाणा) को पानी जरूर देगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये गुरु नानक देव जी के शब्द हैं- नाम जपो, किरत करो और वंड्ड छक्को।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related