पंजाब : पंजाब के वरिष्ठ अफसरों की दूसरे राज्यों में होने वाले चुनावों में ड्यूटी लग गई है। यह चुनाव ड्यूटी लगभग दो महीने तक चलेगी। जानकारी के अनुसार, पंजाब के 26 IAS और 7 IPS अफसरों को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाली विधानसभा चुनावों के लिए जनरल और सुरक्षा पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है


