Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

हरियाणा राज्यसभा चुनाव, CM सैनी ने पहला वोट डाला

Date:

 

चंडीगढ़–हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज विधानसभा परिसर में वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। आज शाम 4 बजे तक वोटिंग चलेगी और 5 बजे काउंटिंग होगी। इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ में भूपेंद्र हुड्डा के घर पहुंच गए हैं, जो थोड़ी देर में विधानसभा पहुंचेंगे।

 

भाजपा ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

 

बता दें कि अगर सभी 90 विधायक वोट डालते हैं तो एक उम्मीदवार को जीत के लिए 31 कोटा वोट चाहिए। अभी कांग्रेस और भाजपा के पास एक-एक सीट जाती दिख रही है। क्रॉस वोटिंग या वोद रद्द होने की सूरत में ही निर्दलीय उम्मीदवार नांदल को फायदा हो सकता है।

 

भाजपा ने अपने विधायकों को सुबह 10 बजे इकट्‌ठे होने के लिए कहा है। इनेलो ने अभी तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि इनेलो के दोनों विधायक चुनाव से दूरी बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related