रियाणा के अंबाला में विस्फोटक के साथ पकड़े गए अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू को पुलिस ने 4 साल पहले भी गिरफ्तार किया था। अली अकबर ने गेस्ट हाउस के मालिक इकबाल अहमद को धमकी दी थी।
इस मामले को लेकर अजमेर के बुधवाड़ा निवासी गेस्ट हाउस के मालिक इकबाल ने बताया- मैंने अपना गेस्ट हाउस अकबर अली के भाई को 2022 में लीज पर दिया था, लेकिन दो-तीन महीने का किराया बकाया होने पर गेस्ट हाउस खाली करा लिया गया।
इसके बाद अकबर अली का फोन आया। अकबरने कहा- तू जानता नहीं मुझे, मैं लॉरेंस गैंग से जुड़ा हूं। तुझे इतने में ही समझ जाना चाहिए, वरना ठीक नहीं होगा। इसके बाद मैंने पीसांगन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कराया । पुलिस ने अकबर को शांति भंग में के आरोप में गिरफ्तार कर पाबंद किया। इसके बाद उससे कभी कोई बात नहीं हुई।
पाकिस्तान से भेजे गए आरडीएक्स से हनुमानगढ़ में ब्लास्ट करने की साजिश थी। इससे पहले ही अली अकबर और उसके 2 साथियों को पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों के पास से 2 किलो आरडीएक्स, आईईडी और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर ड्रोन के जरिए अमृतसर (पंजाब) में आरडीएक्स और अन्य सामान भेजा गया था। शहजाद भट्टी ने यह साजिश रची थी।


