चंडीगढ़—पंजाब विधानसभा का बजट सेशन आज (16 मार्च) को संपन्न हो जाएगा। इस दौरान 12 रिपोर्ट्स व दस्तावेज पेश किए जाएंगे। इनमे पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर्स (संशोधन) बिल 2026 और श्री गुरु तेग बहादुर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी पंजाब बिल 2026 प्रमुख है। हालांकि सेशन का आखिरी दिन भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पहले ही साफ कर चुके है कि सुखपाल खैहरा जब तक माफी नहीं मागते है, तब तक उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलेगा।
3 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश होंगे
सेशन में प्रश्नकाल व ध्यानाकर्षण प्रस्ताव होगा। इस दौरान AAP विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. विजय सिंगला मानसा के गांव ढैपई में सरकारी ITI तक सड़क न होने के कारण विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं की ओर ध्यान दिलाएंगे।
जबकि विधायक फौज सिंह सरारी भारी भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क को फोर लेन बनाने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वहीं मुख्य सुचेतक प्रो. बलजिंदर कौर तलवंडी साबो स्थित गुरु गोविंद सिंह रिफाइनरी के 2% CSR फंड का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए न किए जाने का मुद्दा उठाएंगी।


