Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी:19 लोग मलबे में दबे, 8 की हालत गंभीर

Date:

 

जयपुर—जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से 19 लोग मलबे में दब गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय मस्जिद में करीब 1000 लोग मौजूद थे।

 

हादसा भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के फिरदौस मस्जिद में दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को SMS अस्पताल रेफर किया गया। इनमें रुस्तम (40), ईशान (3), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20) और इकबाल (18) व 5 अन्य लोग शामिल हैं।

 

पानीपेंच निवासी घायल कन्या (18) ने बताया- मैं मस्जिद के बाहर बैठी थी। अंदर बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी अचानक ऊपर से दीवार गिर गई। हादसे में मेरी पीठ और कमर में चोट आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related