लुधियाना–लुधियाना में एक 30 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर तंग परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए है। महिला दो बेटियों की मां थी।
मायके पक्ष का आरोप है कि बेटा ना होने के कारण उसके पति उसे परेशान करता था। मृतका की पहचान पिंकी रानी के रूप में हुई है। उसकी शादी 2 अक्टूबर 2016 को कुलविंदर सिंह के साथ हुई थी।
पुलिस जांच में जुटी
मृतका पिंकी के भाई नरिंदर के मुताबिक, शादी के बाद पिंकी रानी की दो बेटियां हुईं। आरोप है कि बेटा न होने के कारण पति उसे लगातार तंग और परेशान करता था। इसी मानसिक प्रताड़ना से दुखी होकर पिंकी रानी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है।


