Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

लुधियाना में छठी क्लास की छात्रा ने किया सुसाइड

Date:

 

लुधियाना–लुधियाना में छठी क्लास की एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटी और उसके कुछ देर बाद कमरे में चले गई। कमरे में उसने पंखे पर फंदा लगाया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। परिवार को तब पता चला जब देर शाम तक छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई और उन्होंने दरवाजा खटखटाया।

 

अंदर से आवाज नहीं आई तो परिवार ने दरवाजा तोड़ा तो देखा बच्ची पंखे से लटकी हुई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान ढंडारी खुर्द निवासी अंजलि 13 के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अंजलि मंगलवार को अपनी परीक्षा देकर घर लौटी थी तब वह बिल्कुल सामान्य लग रही थी।

 

दरवाजा खटखटाने पर नहीं मिला कोई जवाब

 

कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब खिड़की से झांक कर देखा तो अंजलि का शव पंखे से लटका हुआ था।परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए और बच्ची को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...