Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

बजट सत्र को लेकर BAC की अहम बैठक, CM सैनी व नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेता मौजूद

Date:

 

 

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र कल यानि 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार सत्र हंगामेदार रहने वाला है। सत्ता-विपक्ष के बीच कई तकरार देखने को मिल सकती हैं। बजट सत्र की तैयारियों के तहत भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल (BAC) की बैठक जारी है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गीता भुक्कल, बीबी बतरा व अर्जुन चौटाला मौजूद हैं।

 

बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सेक्टर-7 स्थित आवास पर कांग्रेस विधायक दल (CLP) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत पार्टी के लगभग सभी विधायक शामिल हुए। बैठक की शुरुआत एक भावुक क्षण के साथ हुई। सभी विधायकों ने फरीदाबाद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद कौशिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सदन की कार्यवाही की चर्चा से पहले दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आनंद कौशिक का बीते कल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहीं इस सत्र में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आने पर संशय है। दरअसल उनके दोनों पैरों की एड़ी में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके कारण डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related