Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

CRPF की वर्दी में शराब तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार

Date:

 

पानीपत-  पानीपत जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो सुरक्षा बलों की पहचान का गलत इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस ने सेक्टर 40 की पार्किंग से एक नीले रंग के कैंटर सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अर्धसैनिक बल (CRPF) की वर्दी पहनकर भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपी पानीपत के ही रहने वाले हैं।

मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 40 में रेड

मामला 18 फरवरी की शाम का है। CIA-1 के ASI अनिल कुमार की टीम टोल प्लाजा के पास गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति CRPF की वर्दी में नीले रंग के कैंटर (HR68A0753) में अवैध शराब लेकर सेक्टर 40 की पार्किंग में रुके हुए हैं। पुलिस ने तुरंत आबकारी निरीक्षक अरविंद डागर को सूचित किया और संयुक्त रूप से पार्किंग में छापेमारी की।

CRPF की वर्दी और नकली आईकार्ड का खेल

कैंटर के पास पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि आगे ‘पुलिस’ लिखा हुआ था और अंदर दो व्यक्ति अर्धसैनिक बल की वर्दी पहनकर आराम कर रहे थे। तलाशी लेने पर उनके पास से राजिन्द्र सिंह और सुखविन्द्र सिंह के नाम वाले CRPF के पहचान पत्र बरामद हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related