नेशनल : दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 5 दिवसीय ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भविष्य की तकनीकों और एआई के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की।
पिचाई ने शेयर किया एक्स पर पोस्ट
समिट में भाग लेने पहुंचे सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “भारत वापस आकर अच्छा लग रहा है। यहाँ हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत हुआ।” पिचाई 20 फरवरी को समिट के समापन सत्र को संबोधित करेंगे, जहां वे गूगल के भविष्य के एआई रोडमैप और भारत के साथ साझेदारी पर अपने विचार साझा करेंगे।


