Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

नारनौल में सुसाइड से पहले युवक ने VIDEO बनाया:मायके गई पत्नी से बोला- तुझे बद्दुआ लगेगी,सल्फास निगला

Date:

 

नारनौल—हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में लव मैरिज करने वाले एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने के वियोग में सल्फास (जहरीली दवा) की गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या करने से पहले 10 मिनट का वीडियो बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया।

 

वीडियो देख से परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वीडियो के अंत में युवक अपनी पत्नी का नाम लेकर कहता है- तूने एक मां का लाल छीन लिया, तुझे बददुआ लगेगी। तुझे कहीं सुख नहीं मिलेगा।

 

जहर निगलकर वीडियो पोस्ट किया

अटेली थाने के गांव गुजरवास के रहने वाले अनुज ने शुक्रवार को अपनी पत्नी के मायके चले जाने के वियोग में सल्फास खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। सल्फास खाने से पहले उसने 10 मिनट की एक वीडियो बनाई और इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया।

 

अनुज के दोस्तों को इसी वीडियो के देखने के बाद उसके सल्फास खाने का पता चला। उन्होंने परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को सिविल अस्पताल ले गए। यहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया।

 

परिजन जयपुर ले गए, अस्पताल में मौत

वहां से परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चला, मगर वह ठीक नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे जयपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने इलाज के लिए 10 लाख रुपए मांगे। परिजन ने पैसों का इंतजाम तो किया, लेकिन अनुज बच नहीं पाया। उसने रात को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related