Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर भारी गोलीबारी

Date:

 

काबुल/इस्लामाबाद—पाकिस्तान और अफगानिस्तान की चमन-स्पिन बोल्डक बॉर्डर पर शुक्रवार को एक बार फिर भारी गोलीबारी हुई। गोलीबारी रात करीब 10 बजे शुरू हुई और देर रात तक चलती रही। दोनों देश एक-दूसरे पर हमला शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं।

 

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने सबसे पहले कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में हमला किया, जिसके जवाब में उनकी सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

 

दूसरी तरफ पाकिस्तानी अधिकारियों का दावा है कि अफगान सेना ने बिना उकसावे के चमन बॉर्डर पर गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद पाकिस्तानी फोर्सेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा, “पाकिस्तान अपनी सरहद और लोगों की हिफाजत के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।” हालांकि, अभी तक किसी हताहत की सूचना नहीं है। इससे 48 घंटे पहले ही दोनों देशों के बीच शांति वार्ता हुई थी। हालांकि, यह बातचीत बेनतीजा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...