Wednesday, October 14, 2026
Wednesday, October 14, 2026

हरियाणा आएंगे एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला,CM सैनी भी केंद्रीय मंत्री के साथ रहेंगे

Date:

 

चंडीगढ़—पंचकूला में 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2025 की मेजबानी करेगा। सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों छात्र, युवा शोधकर्ता और विज्ञान प्रेमी भाग लेंगे। फेस्टिवल के पहले दिन इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला आएंगे। वह पॉपुलर टॉक इंटरेक्शन में शामिल होंगे।

 

फेस्टिवल का उद्घाटन आज 6 दिसंबर को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। हरियाणा मुख्यमंत्री सैनी 7 दिसंबर को आयोजित प्रथम सत्र को संबोधित करेंगे। हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष 9 दिसंबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

 

सुभांशु शुक्ला करेंगे पॉपुलर टॉक एवं इंटरेक्शन

 

साइंस फेस्टिवल के चारों दिन विभिन्न विषयों पर इंटरएक्टिव सत्र होंगे। 6 दिसंबर को 11:30 से 12:30 बजे तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुभांशु शुक्ला के साथ पॉपुलर टॉक एवं इंटरेक्शन का आयोजन होगा। इसी प्रकार 7, 8 और 9 दिसंबर को फायर साइड चैट, ब्लू इकोनॉमी, इंटरनेशनल ओलंपियाड मीट, साइंस टेक्नोलॉजी डिफेंस स्पेस एक्सपो, साइंस सफारी, हैकेथॉन, वुमन इन साइंस, न्यूक्लियर एनर्जी आदि विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...