चंडीगढ़–हरियाणा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (KDB) में 10 नॉन ऑफिसियल मेंबर्स की नियुक्ति सरकार की ओर से की गई है। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि नॉन ऑफिशियल मेंबर्स की नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए अथवा सरकार के अगले आदेश तक के लिए की जाती है।
सरकार की तरफ से हर दो साल के लिए 10 नॉन ऑफिशियल मेंबर की नियुक्ति की जाती है। इनका काम केडीबी के संचालन में सहयोग करना है। इन सदस्यों को सरकार की ओर से वेतन नहीं दिया जाता है। ये सभी केडीबी की मीटिंग व अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं।
इन मेंबरों की हुई नियुक्ति
केडीबी में जिन मेंबरों की नियुक्ति हुई है उनमें उपेंद्र सिंघल को दोबारा मानद सचिव बनाया गया है। इनके अलावा अशोक रोशा, राजेश शांडिल्य पत्रकार, अल्केश मोदगिल, रोशन बेदी, गुरनाम सैनी, हरमीत सिंह, संदीप छाबड़ा, जितेंद्र सिंह करनाल, संजय चौधरी कैथल से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य बनाए गए हैं।


