Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

पंजाब में 3400 पदों पर कॉन्स्टेबल की भर्ती होगी:1600 पुलिसकर्मियों का होगा प्रमोशन

Date:

 

चंडीगढ़—-पुलिस में स्टाफ की कमी को देखते हुए पंजाब सरकार ने 3400 नए कॉन्स्टेबल भरने का फैसला किया है। इसके साथ-साथ 1600 पदों पर प्रमोशन के जरिए भी भर्ती की जाएगी। इसमें 150 इंस्पेक्टर, 450 सब-इंस्पेक्टर (SI) और 1000 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) शामिल होंगे।

 

इसके अलावा, जिलों में 4500 और पद भी धीरे-धीरे भरे जाएंगे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं और कहा है कि भर्ती प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी।

 

उन्होंने पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग भी की और आगे की योजना पर बात की। पंजाब पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती आने वाली है- कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक। तैयारी शुरू हो गई है, जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

 

डीजीपी बोले- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

पंजाब के डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि त्योहारों के समय शांति बनाए रखने के लिए खास योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों, नशा तस्करों, और असामाजिक लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, बिना किसी डर के। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में पकड़ा गया, तो उसे कभी माफ नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...