Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप, 69 की मौत: 150 से ज्यादा घायल

Date:

 

मनीला–फिलीपींस के सेबू प्रांत में मंगलवार रात को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी वजह से 69 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 150 घायल है।

 

न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अब तक कई लोगों को मलबे से निकाला गया है।

 

रेस्क्यू टीमें मंगलवार रात से ही बचाव अभियान चला रही हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने पहले इसे 7.0 तीव्रता का बताया था, लेकिन बाद में कम करके 6.9 कर दिया।

 

भूकंप का केंद्र सेबू आइलैंड के बोगो शहर के पास था। इस शहर की आबादी 90 हजार है। पहले झटके के बाद इलाके में 5 या उससे अधिक तीव्रता के चार और झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...