Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

जालंधर योगशाला में नहीं पहुंचे CM मान-केजरीवाल:मंत्री बलवीर सिंह ने संभाली कमान

Date:

जालंधर–पंजाब के जालंधर में स्थित PAP ग्राउंड में गुरुवार को CM की योगशाला के नाम से प्रोग्राम रखा गया। इस प्रोग्राम में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शामिल होना था। मगर किन्हीं कारणों से दोनों नेता इस योगशाला में नहीं पहुंचे।
योगशाला में मुख्य तौर पर मंत्री बलवीर सिंह शामिल हुए। इस दौरान कई विधायक और हलका इंचार्ज सहित भारी मात्रा में लोगों ने योग किया। उक्त प्रोग्राम को सीएम दी योगशाला नाम दिया गया था। उक्त योगशाला में विभिन्न विभागों के चेयरमैन और पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। योग शिक्षकों ने सभी को योग करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के पीएपी में उक्त कार्यक्रम आज सुबह करीब 5.15 बजे शुरू कर दिया गया था। पहले योग के बारे में स्टेज से आए हुए लोगों और बच्चों को समझाया गया और फिर सभी योग शिक्षकों को स्टेज पर बुलाकर लोगों को योग शुरू करवाया गया।
पीएपी ग्राउंड में हजारों की तादाद में लोग योग करने के लिए पहुंचे हुए थे। योग के बाद सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज और कारोबारी नितिन कोहली ने योग करने आए लोगों को संबोधित किया और योग की महत्ता बताई। योग के दौरान चार तरफ पुलिस का कड़ा पहरा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related