Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

पंजाब में आतंकी डल्ला का एक और गुर्गा गिरफ्तार

Date:

चंडीगढ़–पंजाब में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आतंकी अर्श डल्ला के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा है। किंदा पर नशे की तस्करी सहित चार से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
कल ही पुलिस ने एक दूसरे आरोपी कवलजीत सिंह (गांव धर्मकोट) को पकड़ा था, जिसके खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह श्री मुक्तसर साहिब, लुधियाना, मोगा सहित पंजाब की कई जेलों में रह चुका है। अप्रैल 2025 में ही वह फरीदकोट जेल से बाहर आया था।
जांच में आया है कि 2023 में जेल में रहने के दौरान उसने दूसरे कैदियों की मदद से सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुनेके (अब मरा हुआ) से संपर्क किया था। सुखा दुनेके ने ही जमानत मिलने पर उसको अपराध गिरोह में शामिल किया और अर्श डल्ला से भी मिलवाकर रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...