Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

किसान नेता डल्लेवाल ने अपने साथी किसानों की रिहाई के बाद तोड़ा मरणव्रत

Date:

 

 

पंजाब  : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। किसानों की मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आज अपने साथी किसानों की रिहाई के बाद पानी पीकर अपना अनशन तोड़ लिया है। आपको बता दें कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पिछले कुछ दिनों से पानी पीना भी छोड़ दिया था, लेकिन आज से उन्होंने पानी पीना शुरू कर दिया है।

आज पंजाब पुलिस के एडीजीपी जसकरन सिंह, डीआईजी नरिंदर भार्गव, लुधियाना के एसीपी हरजिंदर सिंह गिल, डीएसपी गुरजीत रूमाणा पटियाला के अस्पताल पहुंचे, जहां किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भर्ती हैं। उन्होंने जगजीत सिंह डल्लेवाल को पानी दिया। इस अवसर पर जेल से रिहा हुए किसान भी उनसे मिलने पहुंचे और जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जाना। आपको बता दें, कि 19 मार्च को किसान नेताओं को हिरासत में लेने के बाद से उन्होंने पानी पीना भी छोड़ दिया था। वहीं उनका मरणव्रत पिछले 4 महीने से चला आ रहा था, जोकि आज खत्म हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related