Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

हिमाचल में भिंडरांवाला के झंडे उतारने पर विवाद

Date:

 

अमृतसर   –सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने हिमाचल प्रदेश में सिखों और पंजाबियों के साथ हुए व्यवहार पर कड़ी निंदा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह भिंडरावाले सिख कौम के शहीद हैं और हिमाचल में सिखों व पंजाबियों के साथ हो रहा उत्पीड़न अस्वीकार्य है।

उन्होंने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में सिख झंडों और जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीरों को फाड़े जाने की घटना की निंदा की। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सख्त कार्रवाई करने की अपील की। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

जत्थेदार ने हिमाचल जाने वाले सिखों को सतर्क रहने, अपने वाहन के दस्तावेज पूरे रखने और अकेले यात्रा न करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत एक धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करने वाला देश है और हिमाचल प्रदेश पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए, न कि असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related