Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

महाशिवरात्रि आज- 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिव मंदिरों में भीड़

Date:

देशभर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर (महाकाल मंदिर) के पट मंगलवार रात 2.30 बजे खुले। सुबह 4 बजे मंगला आरती की गई। अगले 44 घंटे तक भक्त बिना अनुमति के भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।

झारखंड के देवघर में मौजूद ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 2 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के बनारस में मौजूद काशी विश्वनाथ मंदिर 26 फरवरी को मंगला आरती के बाद सुबह 3.30 बजे से मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुला है।

महाशिवरात्रि पर चारों पहर की आरती के दौरान भी श्री काशी विश्वनाथ महादेव का झांकी दर्शन चलता रहेगा। सप्तऋषि और श्रृंगार आरती नहीं होगी। गुजरात में प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव मंदिर आज सुबह 4 बजे से लगातार 42 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला है।

इनके अलावा देश में अन्य राज्यों में मौजूद दूसरे ज्योतिर्लिंगों और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भी दर्शन को लेकर खास व्यवस्था की गई हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...