Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सिविल अस्पताल का वार्ड अटेंडेंट विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Date:

 

चंडीगढ़, 25 फरवरी, 2025:

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज सिविल सर्जन कार्यालय, गुरदासपुर में तैनात वार्ड अटेंडेंट रविंदरपाल सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गुरदासपुर जिले की तहसील बटाला के गांव फुल्के के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने अपने चाचा के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन आरोपी ने प्रमाण पत्र जारी करवाने के बदले 40,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 30,000 रुपये में तय हुआ।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू लिया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना,8 अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related